📅 Published on: December 31, 2024
अखिलेश कुमार सिंह
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के डा0 अंसारी क्लीनिक के फिजिशियन एण्ड सर्जन डा0 शादाब अंसारी ने बताया कि दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
बचपन से ही दूध पीना हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा बन जाता है। दूध पीने के दौरान हम उसमें कई चीजों को भी शामिल करते हैं, जिससे दूध की गुणवत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में आप लोग दूध में कुछ ऐसी चीजों को मिक्स कर सकते हैं, जो शरीर को अन्दर से गर्म रखती हैं। साथ ही दिमाग और बाकी सेहत का भी ध्यान रखती हैं।
डा0 शादाब अंसारी ने बताया कि ऐसी बहुत सारी चीजें आपकी रसोई में मौजूद हैं, जिन्हें सर्दियों में दूध में उबालकर पीने से दूध की गुणवत्ता दोगुनी हो जाती है। यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
ऐसे में आप भी अपने बच्चों की डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आज आपको इन चीजों के बारें में बताने जा रहे है बादाम और दूध से अच्छा कॉम्बिनेशन और क्या हो सकता है।
क्योंकि बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह हमारे पूरे स्वास्थ्य और दिमाग को भी बूस्ट करने का काम करता है। वहीं बादाम बच्चे भी बड़े चाव से खा लेते हैं।
वैसे तो सर्दियों में आपको बादाम के दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। आप दूध में बादाम का पाउडर डालकर भी पी सकते हैं। या फिर आप दूध में बादाम को ऐसे ही पकाकर पी सकते है
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप दूध में थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा डालकर उसे उबालकर पी सकते हैं।
यह दूध में अच्छा फ्लेवर एड करने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। वहीं रोजाना अदरक वाले दूध का सेवन करने से आपका शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होगा।