संवैधानिक, धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए आगे आएं युवा – डॉ अयूब सर्जन

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी की तत्वाधान में 31 दिसंबर 2024 को विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के पंडित बाबूराम शुक्ल इंटर कॉलेज तुलसियापुर चौराहे पर प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब सर्जन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र ने सभी जनता को समान दर्जा दिया गया है।

संविधान में धर्म, जाति, समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नही है। लेकिन आज़ादी के बाद से अब तक मुसलमान, अति दलित, अति पिछड़ा और गरीब स्वर्ण लगातार नज़र अन्दाज किये जा रहें हैं।

आज़ादी से ले कर अब तक हमें विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और राजनीतिक रूप से दिन प्रतिदिन कमज़ोर होते जा रहें हैं। याद रखिए। लोकतंत्र में राजनीतिक शक्ति के बिना गरिमापूर्ण जीवन और राष्ट्र का सपना कभी साकार नही हो सकता।

अगर हमारे अन्दर सत्ता को प्रभावित करने की शक्ति और क्षमता नहीं है तो हम धर्म और आस्था की रक्षा नही कर सकते और सम्पूर्ण मानवता को बहाल नही कर सकते। इन कठिन परिस्थितयों में अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए संवैधानिक, धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए लड़ना जरूरी है।

डॉ. मोहम्म्द अय्यूब (सर्जन) ने कहा इन्ही महत्वपूर्ण उद्देश्यों के तहत पीस विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के साहसी युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों, प्रभावशाली विद्वानों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों के साथ सीधा संवाद” आप से बात और आप के साथ” कार्यक्रम का निर्णय लिया है ताकि वे देश और राष्ट्र के विकास के लिए प्रयास कर सकें व पीड़ितों को न्याय दिला सके और समाज में क्रांति ला सकें।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम के दौरान पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब सर्जन, एकलव्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद निषाद, राष्ट्रीय महासचिव अफ़रोज़ बादल, कलीमुल्लाह फ़ैज़ी, विधान सभा अध्यक्ष अब्दूससला म, विधान सभा प्रभारी एजाज़ अहमद, मौलाना गुलज़ार अहमद, विधान सभा उपाध्यक्ष इक़बाल अहमद, मौलाना शफ़ीक़ साहब, मौलाना अब्दुल क़य्यूम, इज़हार अहमद , अंसार अहमद ख़ान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।