📅 Published on: December 31, 2024
अखिलेश कुमार सिंह चिल्हिया
गत रात्रि को एसओजी, सर्विलांश, थाना चिल्हिया व मोहाना पुलिस टीम चिल्हिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरा बर्डपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान एक चारपहिया वाहन गौरा बाजार की तरफ से काफी तेजी से आ रही थी, सन्देह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चेक किया गया तो 05 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए थे।
जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 03 अदद देशी तमन्चे, 06 अदद जिन्दा कारतूस व चोरी के भारी मात्रा में सोने व चादी के जेवरात व ₹30,000/- नगद, रुपए बरामद हुए इसके साथ चोरी करने के उपकरण बरामद हुआ।
पूछ-ताछ व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05/06-12-2024 को ग्राम बस्ठा व सेमरियावा थानाक्षेत्र चिल्हियां व दिनांक 20/21.12.2024 की रात को थानाक्षेत्र मोहाना के युसुफपुर कस्बे की ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी की घटना को करना स्वीकार किया गया तथा उससे सम्बन्धित चोरी का माल बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चिल्हिया की मु0अ0सं0 97/24 धारा 305(a), 331(4), बी.एन.एस. व थाना मोहाना की मु0अ0सं0 223/2024 धारा 305(a), 331(4) बी.एन.एस. का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों को समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया है ।
वहीं गिरफ्तार अभियुक्तगणों में इंदल चौहान पुत्र ठाकुर निवासी टिकुरी मौजा अरनवा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, विनोद कुमार चौहान पुत्र अन्तू निवासी टिकुरी मौजा अरनवा थाना खैरी घाट जनपद बहराइच, सम्बारी पुत्र भोखन चौहान निवासी टिकुरी मौजा अरनवा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, बछराम पुत्र दयाराम गांव दल्ला पुरवा पुलिस चौकी खैरी थाना बेहडा जिला बहराइच व नन्दकिशोर पुत्र स्वर्गीय लालाराम पता अड़गोडवा थाना मोतीपुर जिला बहराइच है।
बताया जाता है कि इंदल चौहान, विनोद कुमार चौहान व सम्बारी उपरोक्त जनपद बहराइच के अपने अपने थाने के हिस्ट्री शीटर हैं।