📅 Published on: January 5, 2025
Nizam Ansari
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर: स्थानीय भाटिया मेडिकल स्टोर में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे स्टोर में रखा लाखों रुपये का दवाओं का स्टॉक जलकर खाक हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
घटना की जानकारी मिलने पर दवा व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष ज़मील सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पीड़ित व्यापारी के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे।
स्थानीय प्रशासन को भी घटना की सूचना दी गई, और फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
इस घटना से इलाके के दवा व्यापारियों में चिंता का माहौल है। सभी ने प्रशासन से अपील की है कि बाजार क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों को लागू किया जाए।