📅 Published on: January 7, 2025
गुरु जी की कलम से
कठेला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक द्वारा एक वर्ष से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर सोमवार को आरोपित को औरहवा बंधे से गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार शाम पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी को गांव का ही रामबली चौहान शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से संबंध बनाया है। जब हम लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हम लोगों ने रामबली व उसके पिता से शादी के लिए कहा तो वह लोग शादी करने से इंकार कर गए।
जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से भगा दिए। थानाध्यक्ष कठेला समय माता सभाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित रामबली चौहान के खिलाफ धारा 69/ 352/351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को सोमवार को औरहवा बंधे से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई नन्दलाल सरोज, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप पासवान शामिल रहे।