जिलाधिकारी ने नगर पंचायत शोहरतगढ में निर्माणाधीन गौशाला व पकड़ी में पिच रोड का किया निरीक्षण

Nizam Ansari 

सिद्धार्थनगर 09 जनवरी 2025/ नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अन्तर्गत निर्माणाधीन गौशाला का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निर्माणाधीन गौशाला को देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

वहीं शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत पकड़ी में पिच रोड ग्राम पिपरपतिया तक सड़क निर्माण कार्य का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सड़क को खोदवाकर देखा गया तथा स्टीमेट एवं एम.बी. से मिलान किया गया। सब ठीक पाया गया।

सड़क के किनारे पटरी नही बनी थी जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पटरी बनवाने का निर्देश दिया।