पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सरताज आलम

सिद्वार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह के द्वारा मय टीम रविवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 03/2025 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबन्धित अभियुक्त गनेश गुप्ता पुत्र हरिराम सा. खानतारा थाना भवानीगंज को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त गनेश गुप्ता पुत्र हरिराम साकिन खानतारा थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह, उप निरीक्षक, विरेन्द्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल आनन्द प्रताप चौरसिया मौजूद रहें।