📅 Published on: January 14, 2025
मुख्य अतिथि समाजसेवी/शिवपति एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह रहें।
दिल्ली के सक्षम राय को दिया गया मैन ऑफ द मैच
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी, शोहरतगढ़़ के गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली व लखनऊ के बीच खेला गया।
जिसमें दिल्ली के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान सौरभ यादव को पहले बल्लेबाजी करने का निमन्त्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने ऋतिक मिश्रा 42, जतिन शेरावत 43, अमर चन्द्र ने 16, आतफ ने 13 व सलमान खुर्शीद ने नॉट आउट 14 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनायें।
वहीं दिल्ली की तरफ से आयुष ने 03, सक्षम ने 03, छोटा भीम ने 02 व सचिन ने 01 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत शानदार रही। विकास राय ने 62, साहिल 21, आर्यन चौधरी 24, प्रियंक चौधरी नाबार्ड 31 व सक्षम राय नाबाद 24 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 03 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
लखनऊ की तरफ से आदित्य सिंह ने 01 व आदित्य चित्रांश ने 01 विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच दिल्ली के सक्षम राय को दिया गया। सेमीफाइनल के पहला मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी/शिवपति एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह रहें।
इस मैच के अम्पायर के रूप में आशीष चौधरी व रवि कौशिक तथा स्कोरर गंगेश्वर कुशवाहा और कॉमेंटेटर के रूप में धर्मेन्द्र सिंह व प्रयाग भास्कर रहें। वहीं इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण रेहान ज़ादरान के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, महामंत्री चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अम्बिका त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, पप्पू यादव, संजय कौशल, केशव राम यादव, राजेश उपाध्याय व सुनील अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।