सांसद मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज सीतापुर के सांसद राकेश राठौर पर दर्ज एफआईआर के संबंध में त्वरित और पूर्णतया निष्पक्ष विधिक कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि उन्होंने विगत दिनों सीतापुर आकर सांसद के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान का प्रारंभ किया था।

ऐसे में वे अपना नैतिक दायित्व समझते हुए इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हैं।