📅 Published on: January 19, 2025
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर। जिले के विधानसभा कपिलवस्तु के सोहना ग्राम पंचायत कठहां में शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का उद्धघाटन मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने किया।
वहीं दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का तांता लगा रहा। दंगल में अलग-अलग राज्यों से पहलवानों ने भाग लिया।
पड़ोसी देश नेपाल से भी एक पहलवान इस दंगल में पहुंचकर अपने जीत का परचम लहराया कुश्ती के आखिरी पड़ाव पर नेपाल के लकी थापा पहलवान ने शमशेर सिंह को धूल चटाई।
दूसरे राउण्ड में मोंटी पहलवान ने पटियाला पंजाब के विक्की पहलवान को चित किया।
मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर चौधरी ने दंगल में आयें पहलवानों को शुभकामनाओं के साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कुश्ती हमारे देश के प्राचीनतम खेलों में से एक है, जिसको आज हमारे देश के युवाओं ने जीवित रखा है। यह केवल एक खेल नहीं स्वस्थ रहने का एक माध्यम भी है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। हमारे देश के युवा कुश्ती जैसे खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उन्होंने आये हुए पहलवानों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे देश के पहलवान जिस तरह मिट्टी में घंटों पसीने बहाते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब विश्व फलक पर हमारे देश का तिरंगा लहरायेगा।
इस दौरान कुश्ती दंगल में विशेष रूप से विशिष्ट अतिथि नेता अपना दल (एस) मनीष क्रांतिकारी, नेता अपना दल (एस) राम बचन सिंह नेता अपना दल (एस), वन्दना चौबे, गरिमा विश्वकर्मा, मनोज सिंह, मोहम्मद हबीब, विजय सिंह चौधरी, शनसीम, अरविन्द चौधरी, पुनीत गौतम, आस मोहम्मद, मोनू श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश गौतम सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।