प्रतियोगिताओं से सिर्फ पुरस्कार ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नए अवसर भी मिलते हैं – डॉ जमाल अहमद

बढ़नी में मास्टर अब्दुल मुस्तफा के कोचिंग सेंटर ने आयोजित की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Nizam Ansari 

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। बढ़नी नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड नंबर 8 में स्थित मास्टर अब्दुल मुस्तफा कोचिंग सेंटर में रविवार को एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस प्रतियोगिता में कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ. जमाल अहमद (नव जीवन हॉस्पिटल बढ़नी) ने शिरकत की। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद आरिफ और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मोहम्मद कैफ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ओके कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संस्थापक और पत्रकार ओज़ैर खान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ओज़ैर खान ने इस आयोजन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है और वे भविष्य में देश के अच्छे नागरिक बन सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सना इंटरनेशनल स्कूल के अनुभवी गणित शिक्षक मोहम्मद अशरफ खान भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों में सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए एक शैक्षिक और मनोरंजक अनुभव रही।