NO HELMET NO FUEL -26 तारिख से बाइक सवारों को बिना हेलमेट के तेल देने पर पेट्रोल पम्पों के खिलाफ होगी कार्यवाही

कोविड 19 के दौरान भी बिना हेलमेट के तेल नहीं देने का फरमान जारी किया गया था जिसको लेकर कई पेट्रोल पम्पों पर लड़ाई भी हुई | इस बार भी नो हेलमेट नो पेट्रोल का फार्मूला कहीं फ्लॉप न हो जाये इसके लिए पुलिस को अपना बेस्ट देना होगा |

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 21 जनवरी 2025/ जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर की अध्यक्षता में जनपद के पेट्रोल पंप के मालिकों/ प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने सभी पेट्रोल पंप के मालिकों/ प्रतिनिधियों को बताया कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं हेलमेट न लगाने के कारण होती है सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शासन द्वारा नो हेलमेट नो फ्यूल देने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों /प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश नो हेलमेट नो फ्यूल का दिनांक 26 जनवरी 2025 से कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का होर्डिंग/बैनर लगाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरा एवं पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया जिसका समय-समय पर चेकिंग किया जाएगा।

पेट्रोल पंप पर महिला/पुरुष शौचालय अलग-अलग होना चाहिए। पुलिस विभाग द्वारा आप लोगों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। नो हेलमेट नो फ्यूल का अनुपालन न करने वाले पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायत प्राप्त हो रही है चेकिंग के दौरान घटतौली मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस बैठक में एआरटीओ एसके मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक,भारत बाबु , प्रभारी अधिकारी यातायात व समस्त पेट्रोल पंप मलिक/ प्रतिनिधि उपस्थित थे।