📅 Published on: January 22, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर । ढेबरूआ थानाक्षेत्र के ढेबरुआ से परसा परसोहिया की तरफ जाने वाली सड़क पर खजूरिया में चल रहे प्लाई बुड फैक्ट्री के में मशीन चलने के दौरान एक मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे प्लाई बुड फैक्ट्री पर हड़कंप मच गया।
रविवार को रात्रि में लगभग 9 बजे के करीब ढेबरुआ से परसा परसोहिया की तरफ जाने वाली सड़क पर खजूरिया में प्लाई बुड फैक्ट्री रात्रि में चल रही थी, इसी दौरान फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर उसकी जद में आकर घायल हो गया, उसके घायल होते ही उसको इलाज के लोग लेकर दौड़े, लेकिन घायल होने के कारण रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
मजदूर का नाम सीतापुर जिले के तंबौर थाने का निवासी शमशेर पुत्र मुमताज उम्र लगभग 22 साल बताया जा रहा है। मजदूर की मौत को लेकर मिल में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
* इटवा वन विभाग के रेंजर इलियास अहमद खान ने बताया कि मिल सील है, घटना के बाद मौके पर जाकर देखा गया है, मशीन पर सील लगी है, बाकी मजदूर के मृत्यु की बात सामने आ रही है, यह जांच का विषय है और पुलिस का मामला है।
“इस संबंध में थानाध्यक्ष देबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है, बाकी मिल सौल है इसकी जानकारी नहीं है।
“मिल संचालक मनोज मित्तल ने बताया कि मृतक मजदूर के परिवार को जो उचित मुआवजा था दिया गया है, मिल में कुछ रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इस दौरान मशीन की चपेट में एक मजदूर आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मिल दो हफ्ते पहले प्रशासन द्वारा किया गया था सील।
ढेबरुआ से परसा परसोहिया की तरफ जाने वाली सड़क पर खजूरिया में चल रहे प्लाई बुड फैक्ट्री को प्रशासन द्वारा दो हफ्ते पहले सील गया था, लेकिन मिल संचालक द्वारा मिल को चलाने के लिए उनके एक नजदीकी रिश्तेदार को इस दौरान देने की बात सामने आ रही है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री को रात्रि में चोरी चुपके चलाया जा रहा था, जहां भारी संख्या में लकड़ी के बोटो को आरा मशीन से काटकर अलग किया जा रहा था, इस काम में दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे।
प्लाई इकाई फैक्ट्री में काम के दौरान मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजे का एग्रीमेंट सोशल मीडिया पर वायरल। एग्रीमेंट में मिल संचालक ने 6 दिन से लगातार मजदूर के काम करने एवं काम करने के दौरान मशीन से मृत्यु होने की बात स्वीकार किया है।
एक 100 रुपए का स्टाम्प पर मिल संचालक एवं मृतक मजदूर परिवार के बीच समझौता के एग्रीमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फैक्ट्री में घटना के बाद गिरा खून। समझौता पत्र जिसका फोटो मीडिया में हो रहा है वायरल ।
है, एग्रीमेंट का स्टाम्प पेपर मिल संचालक के नाम का है, जिसमें मिल संचालक ने इस बात की स्वीकार किया है कि उनके प्लाई इकाई में काम करने के दौरान पैर फिसलने से मजदूर की मौत हुई है, उस एग्रीमेंट में यह बात भी सामने आई है कि मृतक शमशेर की शादी नहीं हुई है एवं न ही उनका कोई औलाद है।
मृतक के भाई परवेज आलम एवं मिल संचालक के। बीच हुए समझौते में मृतक के माता पिता के पालन पोषण के लिए 3 लाख रुपए देने की बात भी आई है, मिल संचालक ने स्वीकार किया है कि मृतक मजदूर पिछले 6 दिन से लगातार उसके मिल में काम कर रहा था।