सिद्धार्थ नगर – पत्रकारों ने लगाया चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप, डीएम ने प्रकरण की जांच के दिए आदेश

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में एकगा्य से संबंधित खबर चलाने को लेकर चेयरमैन पर उत्पीड़न करने समेत विधिक कार्रवाई की पहल करने जैसे मुद्दे को लेकर शुक्रवार को बढ़नी ब्लाक मुख्यालय के पत्रकारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर लिखित पत्र देने के साथ ही मौखिक रूप से घटनाक्रम के बारे में ‌डीएम को अवगत कराया।

लोगों ने डीएम को बताया कि बीते दिनों एक गाय के ऊपर कूड़ा पाऐ जाने संबंधी फोटो समेत एक खबर पवन यादव ने समाचार पत्रों से जुड़े ग्रुपों में सेंड किया। वीडियो क्लीप भी दिया था। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि इस खबर से बौखलाए नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता की ओर से नोटिस देने, थाने में मुकदमा दर्ज कराने जैसी पहल करके मानसिक रूप से पत्रकार साथी पवन यादव का लगातार उत्पीड़न कराया जा रहा है।

सभी ने जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर डॉक्टर राजा गणपति रामास्वामी से प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर बढ़नी के परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, श्याम देव यादव, अजय गुप्ता, विकास सिंह, पवन कुमार यादव, पवन कुमार पाठक, अर्जुन यादव, उजैर खान, विंध्याचल शुक्ल आदि व पत्रकारों ने सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देते हुए उच्चाधिकारियों को पत्राचार करते हुए कार्रवाई कराने के लिए अनुरोध किया।

अध्यक्ष ने किसी भी दशा में उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।