साहित्तिक शोध मे हल्लौर निवासी गुलाम अब्बास को लखनऊ यूनिवर्सिटी ने दिया सम्मान पत्र

Amir Rizvi 
डुमरिया गंज सिद्धार्थ नगर
डुमरिया गंज तहसील क्षेत्र के क़स्बा हल्लौर के निवासी गुलाम अब्बास को मिला सम्मान पत्र
*01 /02 / 2024*
हल्लौर निवासी गुलाम अब्बास को लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रो० वॉइस चांसलर, श्री मनुका खन्ना ने सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया है।

ज्ञात हो कि वर्ष *2017* मे पूर्व तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक के हाथो गोल्ड मेडल प्राप्त  करने वाले हल्लौर निवासी गुलाम अब्बास पुत्र हैदरे कर्रार रिज़वी इस समय उर्दू विभाग लखनऊ यूनिवर्सिटी मे रिसर्च स्कॉलर हैं।

साहित्यक शोध मे श्री अब्बास के अच्छे योगदान वा निष्पक्ष शोध को सराहते हुए कार गुजार वॉइस चांसलर मनुका खन्ना ने उन्हे सम्मान पत्र दिया है।

ज्ञात हो कि श्री अब्बास को उर्दू अदब के क्षेत्र में विशेष योगदान के चलते समय समय पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा एवं विश्वद्यालय में अनेक सेमिनार और संगोष्ठी के दौरान प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जा चुका है।

इस मौके पर उर्दू  विभाग के कॉर्डिनेटर डॉक्टर फाजिल अहसन हाशमी मौजूद रहे ।

सम्मान पत्र की प्राप्ति पर गुलाम अब्बास हल्लौरी के शोध पर्यवेक्षक प्रो० अब्बास रज़ा नय्यर सहित विभाग के शिक्षक डॉक्टर जान निसार आलम और उनके वतन हल्लौर के बड़े बुजुर्गों ने दुआएं और उर्दू अदब के साथी स्कॉलर्स ने मुबारकबाद दी ।