अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत के नेतृत्व में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटिया चौकी व खुनुवां चौकी पुलिस मय एसएसबी टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन कर पैदल क्षेत्र भ्रमण किया गया
📅 Published on: April 8, 2022
निज़ाम अंसारी
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम आज दिनांक _08.04.2022_ को अपर पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेश चंद रावत के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ, हरिश्चन्द्र के निर्देशन मे थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जयप्रकाश दूबे द्वारा एसएसबी टीम के साथ आगामी त्यौहार रामनवमी व एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत कस्बा कोटिया व भिन्न भिन्न चौराहों पर एरिया डोमिनेसन /फ्लैग मार्च कर पैदल क्षेत्र भ्रमण व तलाशी अभियान सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। एरिया डोमिनेशन में चौकी प्रभारी कोटिया श्री सूर्य प्रकाश सिंह मय फोर्स व ssb चौकी कोटिया,ssb चौकी चरिगवा की फोर्स मौजूद है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जयप्रकाश दूबे द्वारा एसएसबी टीम के साथ आगामी त्यौहार रामनवमी व एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत कस्बा खुनुवा व भिन्न भिन्न चौराहों पर एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च कर पैदल क्षेत्र भ्रमण किया गया । एरिया डोमिनेशन में अपर पुलिस अधीक्षक, श्री सुरेश चंद रावत, थानाध्यक्ष, श्री जयप्रकाश दूबे, चौकी प्रभारी खुनुवा, उ.नि. महेन्द्र चौहान, व.उ.नि. मनोज कुमार श्रीवास्तव, उ.नि. रविकान्तमणि त्रिपाठी, उ.नि. हरिओम कुशवाहा, हे0का0 सुनील कुमार दूबे, का0 अमित वर्मा, का0 आनन्द कुमार, का0 अजय यादव व थाना/चौकी पर उपस्थित समस्त अधि./कर्म.गण व एसएसबी टीम के साथ उपस्थित रहे ।


