सिद्धार्थ नगर – रिश्वतखोर दारोगा पर एस पी ने की कार्यवाही

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर, उस्का बाजार थाने पर तैनात एक एसआई का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसआई एक व्यक्ति से असलहा लाइसेंस नवीनीकरण के नाम रुपये मांग रहे हैं।

एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर एसआई को निलंबित कर दिया है।

उस्का बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से असलहा लाइसेंस नवीनीकरण में रिपोर्ट लगाने के लिए एसआई गोरखनाथ द्वारा रुपये मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस के अधिकारियों को हुई। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने सख्ती दिखाई और उस्का बाजार थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी। थानाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एस पी ने मामले की जांच सीओ डुमरियागंज को सौंप दी।

इस सम्बंध में एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो के सम्बंध में उस्का बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। डुमरियागंज सीओ से जांच कराई जा रही है।