सिद्धार्थ नगर – जिस दिन परिवार गया कुंभ उसी रात हुई लाखों की चोरी

अखिलेश कुमार सिंह 

चिल्हिया थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला जारी है एक के बाद एक बड़ी चोरियां क्षेत्र में चिंता का विषय बन चुकी हैं।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के कंदवा बाजार में महाकुंभ स्नान पर गए परिवार के खाली घर को निशाना बनाकर चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चलते बने। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।