📅 Published on: February 14, 2025
nizam ansari
डुमरियागंज थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों लड़कियां दो दिन पहले 12 फ़रवरी दोपहर 2 बजे घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का कहना है कि लड़कियां बिना कुछ बताए घर से निकली थीं, जिससे चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।
डुमरियागंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। परिजन भी लोगों से सहयोग की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस की तरफ से लड़कियों की फोटो और नाम के साथ मोबाइल नंबर भी जरी की गयी है | यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला चुकी है, और लोग लड़कियों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं।
जांच अधिकारी एस आई दिनेश राजभर ने फोन पर बताया कि तीनों लड़कियां नाबालिग है उनकी उम्र 14 वर्ष से 16 वर्ष के बीच हैं लड़कियां प्राइवेट मोबाइल का प्रयोग नहीं करती थी और घर से निकलते समय भी उनके पास किसी तरह का कोई लगेज बैग आदि नहीं था |
1-शीतल पुत्री प्रेम सागर निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थ नगर उम्र 16 वर्ष , 2-रोशनी पुत्री प्रेमसागर निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 14 वर्ष , 3-सुनीता पुत्री चंदे निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 16 वर्ष बताया जा रहा है |