Skip to content

Democrates
लखनऊ, 24 मार्च 2025: महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से लखनऊ में अजया महिला सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में समाजवादी पार्टी की नेता और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव और मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित रहे| उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें और अधिक प्रोत्साहन और समान अवसर देने की जरूरत है। ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और महिलाओं को प्रेरित करते हैं।
महिलाओं को किया गया सम्मानित
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल ताज में हुवे इस आयोजन में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, उद्यमिता और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को “अजया महिला सम्मान” से नवाजा गया। इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियां और समाजसेवी भी उपस्थित थे।
सम्मान पाने वालों में भाव्या कपूर, शोहरतगढ़ से डॉ रूही परवीन , सलोनी उपाध्याय , अनीता रंजन, आक्षी मेहता, डॉ. सानिया, रश्मि पांडेय, सुमन कटहरिया, विमला, रूपाली, इति कपूर, फरीदा जलील, मन्ना निषाद, डॉ. प्रज्ञा पांडेय, सुरभि श्रीवास्तव, शीला यादव, ममता शर्मा, आरुषि त्रिपाठी, रामा अरुण त्रिवेदी, देवाशी सेठ, डोली सूरी, विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक गजाला लारी, पूजा शुक्ला और डॉयल 100 में कार्य कर चुकी प्रतीक्षा तिवारी, आकांक्षा, रोमा रावत , आरती को सम्मानित किया गया। अखिलेश यादव व डिंपल यादव ने समारोह आयोजक जूही सिंह, नेहा यादव, जाहनवी, अनीता मित्रा, डॉ सरोज, सुमैया राणा, कांति सिंह को सम्मानित किया।
सोशल मीडिया पर चर्चा में कार्यक्रम
इस आयोजन में सिद्धार्थ नगर की महिलाओं को सम्मान देने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर डिंपल यादव के इस समारोह में शामिल होने के बाद यह और चर्चा में आ गया है।
सम्मान की कड़ी में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुडी शोहरतगढ़ के जाने माने डॉ अंसारी हॉस्पिटल की मशहूर लेडी डॉक्टर रूही परवीन को उनके अच्छे कार्यों की सराहना सांसद डिंपल यादव ने की वही अखिलेश यादव ने डॉ रूही को अपने हाथ से सम्मान पत्र दिया | वही शोहरतगढ़ से सटे परिगवा निवासी छात्रा युवा कव्यत्री सलोनी उपाध्याय को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया |
लखनऊ में स पा मुखिया के हाथों रूही परवीन को सम्मानित करने पर पति डॉ मो सरफ़राज़ की प्रतिक्रिया
सर्जन डॉ मो सरफ़राज़ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा डॉ. रूही परवीन को ‘अजया सम्मान’ मिलना हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह निस्संदेह प्रेरणादायक है।
यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत की पहचान है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।