📅 Published on: April 2, 2025
कार एक्सीडेंट करने के बाद बढ़नी में नेपाल की तरफ भाग रही थी,जहां बस स्टॉप रेलवे क्रासिंग के बंद होने से लोगो ने कार पकड़ कर पुलिस को सौंपा।
गुरु जी की कलम से
बढ़नी,सिद्धार्थनगर।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मलगहिया गांव के पास एनएच 730 पर पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार की ठोकर लगने से ढे़बरुआ थाना क्षेत्र के मलगहिया गांव के पास एक 8 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।
बुधवार को
यूपी 33 एस 3060 नंबर की प्लेट लगी कार जो पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ तेज स्पीड से आ रही थी, मलगहिया के पास एनएच 730 पर सड़क के किनारे खड़ी 8 वर्षीय लड़की को ठोकर मार दिया कार की ठोकर इतनी तेज थी कि लड़की दूर जाकर गिरी और उस का सर फट गया।ठोकर मारने के बाद कार चालक कार लेकर बढ़नी की तरफ भागने लगा,
इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोगों ने उस कार का मोटरसाइकिल से पीछा किया,बढ़नी कस्बे के बस स्टॉप के पास रेलवे क्रासिंग बन्द होने से कर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी मिल गई लोगो ने कार को
पुलिस के हवाले किया
घायल लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया इस संबंध में डॉक्टर निवेदिता यादव ने बताया की लड़की के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी जिसे उसकी मृत्यु हो गई मृतिका की पहचान साधना उम्र 8 वर्ष पुत्री संजय निवासी ग्राम मलगहिया थाना ढेबरूआ के रूप में हुआ ढे़बरुआ पुलिस ने मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है