प्राथमिक विद्यालय नजरगढ़वा में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न प्रतिभाओं को मिला मंच, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

हमारा प्रयास हमेशा से रहा है कि गाँव के बच्चों को भी वह मंच मिले, जो शहरों में उपलब्ध है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से हम उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहे हैं। बच्चों की मुस्कान और आत्मविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगाग्राम प्रधान अंजनी यादव

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर (बढ़नी): विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत रैकहट के टोला नजरगढ़वा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ मंच को जीवंत कर दिया, बल्कि दर्शकों की तालियाँ भी खूब बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस गरिमामयी आयोजन के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान अंजनी यादव उपस्थित रहे।

रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी महफ़िल

बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। ‘चंदा मामा’, ‘बम बम भोले’, ‘गलती से मिस्टेक’, ‘श्याम रंगीला रे’, इंग्लिश ड्रामा, महात्मा बुद्ध पर आधारित प्रस्तुति और हास्य कवि सम्मेलन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा आज का दिन विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का उत्सव है। प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे आयोजन बच्चों को नई प्रेरणा देते हैं। हमें मिलकर ऐसे अवसरों को और प्रभावी बनाना है, ताकि शिक्षा केवल किताबी न रहकर जीवन मूल्यों से भी जुड़ी रहे।”

बच्चों द्वारा प्रस्तुत “सोशल मीडिया से दूरी रखें” विषय पर आधारित नाटक ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस नाटक के माध्यम से बताया गया कि अत्यधिक मोबाइल प्रयोग बच्चों के मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

इन्हें मिला सम्मान

प्राथमिक विद्यालय के होनहारों ने अपने क्षमता के अनुसार स्कूल में निम्न स्थान प्राप्त किया कक्षा एक से अनूप , सलोनी , शिवानी , कक्षा दो से संध्या गौतम , मो इश्तियाक , अंशिका , कक्षा तीन से पंकज , शिव , रागिनी , कक्षा चार से शिवा राजभर , जीतेन्द्र , अशोक , कक्षा पांच से रणजीत, सुन्दरम और गुडिया ने क्रमशः प्रथम दितिये एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया |

सफल आयोजन में शिक्षकगणों की विशेष भूमिका रही इस दौरान इन्चार्जे प्रधानाचार्य राम नरेश मौर्या , नीतू यादव सहायक अध्यापक, शीला देवी शिक्षा मित्र, रामसूरत यादव शिक्षा मित्र, अंजनी यादव ग्राम प्रधान, विद्या राम यादव प्रधान प्रतिनिधि सुहैल अहमद सामाजिक कार्यकर्ता, घनश्याम सफाई कर्मी, रसोइया दधिबल, रसोइया कुंनन,  अभिभावक रीता देवी ,बुधना ,रामसूरत , शांति ,समेत समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।