📅 Published on: April 10, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
जनता की सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने एक बड़ी पहल की है। उन्होंने शोहरतगढ़ और बढ़नी में नए बस अड्डों के निर्माण हेतु भूमि क्रय की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को पत्र लिखकर ठोस कार्यवाही की मांग की है।
विधायक वर्मा द्वारा सर्वप्रथम दोनों स्थानों पर उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन कराया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने उक्त प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र भेजा। इसके साथ ही विधायक ने व्यक्तिगत रूप से परिवहन मंत्री से भेंट कर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने हेतु विशेष आग्रह किया।
विधायक के प्रयासों को संज्ञान में लेते हुए परिवहन मंत्री ने इस प्रस्ताव को प्रमुख सचिव को त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के साथ प्रेषित कर दिया है। मंत्री द्वारा जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए दोनों बस अड्डों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यह प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की मंजूरी की प्रक्रिया में है।
सरकार द्वारा प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार, शोहरतगढ़ में 0.482 हेक्टेयर भूमि के लिए ₹2,60,73,212 और बढ़नी में 0.200 हेक्टेयर भूमि के लिए ₹2,42,00,006 की लागत से भूमि क्रय की जाएगी।
विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री को यह सुझाव भी दिया कि बस अड्डों की प्रक्रिया को परिवहन निगम प्राइवेट लिमिटेड से स्थानांतरित कर सीधे परिवहन विभाग को सौंपा जाए। ऐसा करने से सरकार को यह भूमि नि:शुल्क प्राप्त हो सकती है, जिससे न केवल सरकारी खर्च में कमी आएगी, बल्कि निर्माण प्रक्रिया भी सरल और तेज़ हो जाएगी।
इन दोनों बस स्टेशनों के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय जनता को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
विधायक विनय वर्मा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “विधानसभा शोहरतगढ़ की ज़रूरतों को प्राथमिकता देना प्रदेश सरकार की जनहितकारी सोच को दर्शाता है।