सिद्धार्थ नगर – सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत बरगदवा गाओं के टोला पिपरा में हुई कार्यवाही 

परमात्मा उपाध्याय की रिपोर्ट 

बढ़नी , सिद्धार्थ नगर
सिद्धार्थनगर जनपद के  के इंडोनेपाल सीमा से  सटे शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के 15 किलोमीटर के अंदर मौजूद अवैध कब्जो पर प्रशासनिक कार्यवाही करने के आदेश के क्रम में शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र मे आज एक और अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई |

और प्रशासन की टीम ने अवैध मदरसे को जमीदोज कर दिया।यह कार्यवाही शोहरतगढ तहसील के पिपरा गांव मे की गई।गांव के गाटा संख्या 102 के रकबा .110 हेक्टेयर खलिहान की भूमि पर अतिक्रमणकर बनाए गए इस्लामिया इस्लामदुल मुस्लमीन मदरसे को आज सुबह लगभग 7 बजे को राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से गिराकर कब्जे से मुक्त करा दिया।

प्रशासन के मुताबिक इस अतिक्रमण को हटाने से पूर्व धारा 67 राजस्व संहिता के तहत आदेश पारित किया गया तथा अतिक्रमणकारी को विगत 11अप्रैल को नोटिस देते हुए 26 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था जिसका अनुपालन न करने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

वही इस मामले को लेकर कपिलवस्तुपोस्ट के रिपोर्टर ने  डीएम से बात की तो उन्होने बताया कि नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर के अंदर जिले की 2 तहसील क्षेत्र का भूभाग आता है. यंहा लगभग 625 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किये गये है. इनमे से 120 स्थानों पर हमने बीते 10 महीनों मे कार्यवाही की है. इस क्षेत्र मे कोई भी इमारत हो अगर अवैध है तो नियमानुसार उस पर अवश्य कार्यवाही की जायेगी।