📅 Published on: May 19, 2025
पत्रकारों से बात करते हुए विशेष सचिव नगर विकास सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि शिकायत के आधार पर आज नगर पंचायत की शासन के निर्देश के आधार पर जांच की गई,शासन को रिपोर्ट भेजकर जैसा दिशा निर्देश होगा आगे कार्यवाही की जाएगी।
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर विधानसभा 302 शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के शिकायत के आधार पर बढ़नी नगर पंचायत के विकास कार्यों की जांच करने विशेष सचिव नगर विकास विभाग सत्यप्रकाश पटेल नगर पंचायत बढ़नी पहुंचे।
शनिवार को निर्धारित शेड्यूल से लगभग 1 घंटे लेट विशेष सचिव टीम के साथ कस्बे के डाक बंगला पहुंचे,जहां मौके पर चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी घण मौजूद थे।
,डाक बंगले पर ही नगर पंचायत के दस्तावेजों को मंगवा कर लगभग 1 घंटे जांच पड़ताल विशेष सचिव टीम द्वार किया गया।इस दौरान दस्तावेजों की जांच कर रहे विशेष सचिव ने चेयरमैन बढ़नी कों जांच करने के दौरान दूसरे कमरे में बैठने का निर्देश दिया।
दस्तावेजों की जांच करने के बाद विशेष सचिव की टीम ने कस्बे के विभिन्न नालों,पटरियों, लाइटों एवं मुद्रा तर्जनी इत्यादि का भी निरीक्षण किया,सर्वप्रथम स्टेशन रोड पर बन रहे नए नाले का निरीक्षण किया ,जहां कस्बे के कई लोगों ने पानी के निकासी के लिए लेबल न होने की शिकायत की,जिसके बाद बारीकी से निरीक्षण करते हुए लेबल मिलाने के साथ नाले के बीच में आने वाले अतिक्रमण को हटवा कर बनवाने की बात विशेष सचिव ने अधिशासी अधिकारी से कही।
इसके बाद गांधी आदर्श इंटर कालेज के पास नालों पर रखे गए ढक्कन एवं गंदगी का निरीक्षण किया,जहां नाले में गंदगी देखकर विशेष सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नालों के ढक्कनों को सही कराते हुए फिर से व्यवस्थित बनवाने का निर्देश दिया,इसके बाद कस्बे के मिल कालोनी में स्ट्रीट लाइट एवं नालियों का निरीक्षण किया जहां लोगों ने नगर के प्रमुख जगह कस्टम इत्यादि जगह स्ट्रीट लाइट न होने की बात कही।
विशेष सचिव ने तुरंत ईओ अजय कुमार को प्रमुख जगह पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात कही,इस दौरान नालियों में गंदगी को देखकर विशेष सचिव अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इसके बाद कस्बे के पचपेड़वा रोड पर एनएच 730 के बगल लोहिया नगर में बन रहे तर्जनी प्वाइंट का निरीक्षण किया ,जहां तर्जनी प्वाइंट के बगल की सड़क की गंदगी देखकर जांच टीम बेहद नाराज दिखी,उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तत्काल गंदगी को साफ कर व्यवस्थित करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया।
उसके बाद तर्जनी प्वाइंट के बगल के सार्वजनिक शौचालय का भी जांच टीम ने निरीक्षण किया ,सार्वजनिक शौचालय के गंदगी एवं जर्जर हालात देखकर विशेष अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी अजय कुमार को एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।
सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान कस्बे के निवासी सागर मोदनवाल ने विशेष सचिव सार्वजनिक शौचालय के संबंध में कई बार पहले शिकायत करने की बात कही,जिस पर चेयरमैन बढ़नी के भाई सूरज अग्रहरि ने विरोध किया एवं शिकायतकर्ता पर कमीशन लेने की बात कही,तू तू मैं मैं के बीच अचानक स्थिति में तनावपूर्ण स्थिति हो गई।
अधिकारियों ने बीच बचाव करने के बाद मामले पर नियंत्रण पाया गया।
इस दौरान अपर जिला अधिकारी गौरव श्रीवास्तव,अवर अभियंता आशीष सिंह, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी सहित बढ़नी कस्बे के विनीत कमलापुरी ,विनय अग्रहरि,ध्रुव चतुर्वेदी, धनंजयश्रीवास्तव,आशीष अग्रहरि सहित कई लोग उपस्थित रहे।