📅 Published on: May 19, 2025
गुरु जी की कलम से बढ़नी
डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, आज दिनांक 18 मई 2025 को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत सिंह द्वारा थाना शोहरतगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी कोटिया पर सुरक्षा संबंधी संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसबी व नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के उपरांत भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त भी की गई, जिसमें एसएसबी, नेपाल पुलिस और स्थानीय पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना, और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना था।
गश्त के दौरान सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई और आपसी सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।