Siddhartha nagar news एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से कई अस्पताल! सेवा हॉस्पिटल पर फर्जीवाड़े का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश , सनई चौराहे पर बिना डॉक्टर के चल रहे रजिस्टर्ड अस्पताल

Kapilvastupost

जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहा पर संचालित सेवा हॉस्पिटल पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने एक ही पंजीकरण नंबर के आधार पर जिले में कई स्थानों पर अस्पताल संचालित कर रखे हैं। इस मामले को लेकर रामराज सिंह नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने डीएम को अवगत कराया कि सेवा हॉस्पिटल का पंजीकरण तो केवल साड़ी तिराहा स्थित एक स्थान पर हुआ है, लेकिन उसी पंजीकरण नंबर का दुरुपयोग करते हुए अन्य स्थानों पर भी हॉस्पिटल चलाए जा रहे हैं। इससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि गरीब मरीजों का आर्थिक व चिकित्सीय शोषण भी हो रहा है।

रामराज सिंह ने जिलाधिकारी से साड़ी तिराहा स्थित हॉस्पिटल को तत्काल बंद कराने और पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले में कितनी पारदर्शिता से कार्रवाई करता है और दोषियों को कब तक जवाबदेह बनाता है।