नर्सिंग शिक्षा में नया कीर्तिमान: श्रीराम बिलास इंस्टिट्यूट सोनखर का रिजल्ट 100%, छात्रों ने बढ़ाया संस्थान का मान

Nizam Ansari

सिद्धार्थनगर।
श्रीराम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज, सोनखर बांसी ने एक बार फिर क्षेत्र में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी और उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 100 प्रतिशत सफलता अर्जित की है।

संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. अनीता द्विवेदी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, जीएनएम प्रथम एवं तृतीय वर्ष और एएनएम द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों की मेहनत, संस्थान की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की लगन को श्रेय दिया।

कॉलेज के प्रबंधक का कहना है कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के माध्यम से समाज को संवेदनशील और कुशल स्वास्थ्यकर्मी देना है। संस्थान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, अनुभवी शिक्षकों की टीम और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण छात्रों को सर्वांगीण विकास का अवसर देता है।

छात्रों की इस उपलब्धि से संस्थान के शैक्षिक स्तर और गुणवत्ता की एक बार फिर पुष्टि हुई है, जिससे जिले में यह संस्थान नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनता जा रहा है।