📅 Published on: May 21, 2025
Nizam Ansari
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक प्रधान केन्द्र महानगर लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित बीएड अनिवार्य इंट्रोडक्टरी कोर्स के मंगलवार को दूसरे दिन सर्वप्रथम सभी प्रशिक्षुओं द्वारा पूरे महाविद्यालय कैंपस में श्रमदान किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
तदुपरान्त राज्यवार टोली वाइज वीपी सिक्स ब्यायाम कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य व्याख्याता प्रशिक्षण दे रहे शिविर संचालक सहायक लीडर स्काउट ट्रेनर अमित कुमार शुक्ल, एडवांस गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा द्वारा स्काउटिंग एण्ड गाइडिंग का संक्षिप्त इतिहास, सीटी के संकेत, ध्वज शिष्टाचार, वर्दी आदि विषयों की गहन जानकारी दी गई। कार्यक्रम संयोजक रोवर्स रेंजर्स महाविद्यालय प्रभारी डॉ0 प्रवीण कुमार का कैंप में क्वार्टर मास्टर के रूप में सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने योग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा योग रखे निरोग विषयक व्याख्यान दिया। उनके साथ कवि अरुणेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहें।
महाविद्यालय परिवार से मेजर मुकेश कुमार, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह, डॉ0 रामकिशोर सिंह व शिक्षणेत्तर कर्मचारी विनोद कुमार उपस्थित रहें। टोली लीडर अभिषेक यादव, शिवम अग्रहरि, रमाशंकर प्रजापति, युवराज, राजकुमार मौर्य, गाइड लीडर में सुषमा सिंह, प्रिया त्रिपाठी, मधु विश्वकर्मा, श्वेता प्रजापति का कैंप शिविर में विभिन्न गतिविधियों में लीडर के रूप में सराहनीय योगदान रहा।