📅 Published on: May 24, 2025
रमेश यादव
बढ़नी सिद्धार्थनगर । विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसा दिवान में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव जगजीवन प्रसाद ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव जगजीवन प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव, रोजगार सेवक राम नरेश, पंचायत सहायिका इन्द्रावती पांडे, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री इन्द्रावती ,सहित ग्रामवासी शिवलाल , कन्हैयालाल , राज भारती, धर्मेन्द्र आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम चौपाल बैरिया खुर्द में एम आई संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे।
अध्यक्षता कर रहे संतोष कुमार गुप्ता ने सड़क, पानी, आवास, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे में जानकारी दिया।
उक्त अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव ,आदित्य पटेल, रामकुमार यादव, राम निवास, छेदी, मनीराम, विनय गुप्ता, राम गोपाल, राम कुमार सोहरता देवी आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
बताते चलें कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों की बयार बह रही है। गांव में हो रहे चहुंमुखी विकास की चर्चा चारों ओर हो रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांववासियों तक पहुँचाने में श्री यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दर्जनों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन करेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में तेजी लाई गई और गांव को खुले में शौच से मुक्त (ODF) घोषित किया गया।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की सुविधा दी गई है, जिससे स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है।
मनरेगा योजना के माध्यम से गांव में सड़कों, नालियों और तालाबों की साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य कराए गए, जिससे गांव की खूबसूरती बढ़ी है और लोगों को रोजगार भी मिला।
उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए, जिससे अब रसोई धुएं से मुक्त हो गई है।
पेंशन योजनाओं के अंतर्गत वृद्ध, विधवा और दिव्यांग जनों को समय पर पेंशन मिल रही है।
अजय प्रताप यादव की सक्रियता और पारदर्शिता से ग्राम में शासन की हर योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। गांव की जनता भी अपने प्रतिनिधि के कार्यों से संतुष्ट होकर उनकी सराहना कर रही है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार गांव में ऐसा विकास हुआ है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। अजय यादव जैसे जनसेवक ही वास्तव में गांव का भाग्य बदल सकते हैं।
गांव में विकास की नई इबारत लिख रहा है और दूसरे गांवों के लिए एक उदाहरण बन गया है।