तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आए मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Kapilvastupost
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महतिनिया खुर्द गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हुए आठ वर्षीय बालक सिद्धि विनायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम पसर गया है। मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था।

सिद्धि विनायक, पुत्र रामगोपाल, बुधवार को भनवापुर-मन्नीजोत मार्ग पर स्थित अपने गांव की ओर लौट रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजन उसे तुरंत डुमरियागंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मासूम की मौत से माता कमलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी शोक की लहर है। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है।