डुमरियागंज के जिमडी गांव में कांग्रेस का सृजन अभियान, संगठन मज़बूती पर जोर

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर।
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को डुमरियागंज ब्लॉक के जिमडी गांव में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के लोगों से पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का आह्वान किया।

बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद और एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विनय यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के युवा नेता अलीमुद्दीन खान ने किया, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस डुमरियागंज के अध्यक्ष मुकेश चौबे ने की।

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जिले से लेकर गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी का संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा, “बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा, ताकि 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मज़बूत सरकार बनाई जा सके।”

राहुल गांधी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विनय यादव ने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा, “आने वाला समय कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का है। युवाओं और आम जनता को आगे आकर कांग्रेस से जुड़ना चाहिए।”

बैठक में रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, अलीमुद्दीन खान, मुकेश चौबे, नजीबुल्लाह, मोहम्मद हारून, जहीर अहमद प्रधान, मौलाना अबुबकर, गुड्डू साहनी, जयराम, उजैर खान, अजीजुद्दीन, अजीमुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, सद्दाम हुसैन, गंगाराम, जमालुद्दीन बेलाल, मुदस्सिर, जीशान, सलमान अहमद, मोहम्मद अजीम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।