📅 Published on: June 28, 2025
बढ़नी कस्बे के जनप्रतिनिधियों और तहसील अधिकारियों ने यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है । बढ़नी कस्टम के पीछे हुए प्लाटिंग में भूमाफिया लड़ा रहे बैनामा धारक को
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
विनोद कुमार एवं मेहरून निशा निवासी वार्ड नंबर 2 बढ़नी सिद्धार्थ नगर ने पुलिस इंस्पेक्टर कोतवाली ढेबरुआ को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की प्रार्थीगण का मुकदमा जमीन को लेकर श्रवण श्रीवास्तव तथा धनंजय श्रीवास्तव से चल रहा है।
गत 23 जून 2025 को रात को उन लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जबरन मेरा बाउंड्री वॉल गिरा दिया इसके संबंध में न्यायालय में बाद चल रहा है उस जमीन को लेकर के विवाद चल रहा था यह सभी लोग दबंगई कर रहे है।
विनोद ने बताया कि तहसीलदार महोदय के हस्ताक्षर के बाद कागज बना दिया गया था कि इस जमीन पर दोनों पक्षों में से कोई भी निर्माण कार्य नहीं करेगा तथा यहां पर यथास्थिति दोनों पक्षों द्वारा बरकरार रखी जाएगी।
श्रीमान तहसीलदार के आदेश की अवहेलना करते हुए उन लोगों द्वारा हमारे बाउंड्री वॉल कों गिरा दिया गया है।
आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत कर उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग स्थानीय पुलिस से किया है।
समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।