📅 Published on: June 28, 2025
Kapilvastupost
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु मायावती जी के दिशा-निर्देश पर बूथ स्तर पर सदस्य बनाने में कार्यकर्ता दिन रात मेहनत से लगकर बूथ गठन करने का काम करें।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मैं डूमरिया गंज विधानसभा सेक्टर 26 बयारा बूथ गठन के दौरान बसपा पूर्व मंडल प्रभारी बस्ती मंडल इन्द्रजीत गौतम ने कहा कि गरीबों मजदूरों दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म जासती से छुटकारा पाने के लिए देश व प्रदेश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम करने वाली बसपा सरकार जरूरी है इसके लिए कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर अपना अपना बूथ करो मजबूत अभियान में लग जायें तभी,2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है।
कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बसपा सरकार में किया गया जन कल्याण कामों जनता तक पहुंचाने का काम करें
बैठक में मुख्य रूप से मदन बौद्ध सेक्टर अध्यक्ष बयारा अजय कुमार कमलेश पवन कुमार गोविंद गौतम रवि कुमार प्रिंस अंबेडकर अशोक कुमार बौद्ध विजयपाल कन्नौजिया एवं बसपा के कई समर्थक साथी उपस्थित रहे।