भवानीगंज में सड़क हादसा: मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम — बाइक की टक्कर से गई जान

Niyamtullah khan

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के इन्द्रनगर-इन्ड्रियनगर मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, भवानीगंज निवासी सचिन यादव का सात वर्षीय पुत्र अंशु (7) शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने अंशु को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल अंशु को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जोघिया में भी हादसा, बाइक सवार की टक्कर से दो घायल

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ककरही पुल के पास शुक्रवार को एक बाइक सवार ने सामने से आ रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

घटना में घायल युवक की पहचान अयूब अली (54) पुत्र अमदुल हक निवासी बिस्कोहर और महिला की पहचान रजिया खातून (28) पत्नी शाहिद निवासी बिस्कोहर के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गति नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।