डुमरियागंज में AIMIM की नुक्कड़ सभा, प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान बोले – अब वोट सुरक्षा और सम्मान के लिए करें, मजलिस को दें मजबूती

Kapilvastupost

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाक माझारी में गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि AIMIM के प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान मालिक रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलमान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम सिर्फ बीजेपी को हराने के नाम पर वोट न करें, बल्कि अपने सुरक्षा, सम्मान और हक के लिए मजलिस को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत और हिंसा का माहौल बन रहा है, उसके खिलाफ हमें संगठित होकर AIMIM को समर्थन देना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट मजलिस को देकर अपनी नेतृत्व क्षमता को मजबूत करें।

इस अवसर पर AIMIM जिला महासचिव खान रिजवान जाफरुल्लाह ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अन्याय, भेदभाव और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील करते हुए कहा कि जनता को अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए, ताकि समाज में हर वर्ग को बराबरी का हक मिल सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष शम्स तबरेज खान ने की। उन्होंने कहा कि AIMIM ही आज की राजनीति में मुसलमानों और वंचित तबकों की असली आवाज है। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, नौजवान और बुजुर्ग मौजूद रहे।