एक पेड़ मां के नाम” अभियान में उमड़ा जनसैलाब, सांसद से लेकर डीएम तक ने किया पौधरोपण

जनपद में लगाए गए लगभग 42 लाख पौधे

सात हजार पौधों के रोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Nizam Ansari

सिद्धार्थनगर।
“एक पेड़ मां के नाम” भावनात्मक पर्यावरणीय अभियान के तहत जनपद सिद्धार्थनगर में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ने पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया और पौधरोपण कर इसकी शुरुआत की।

राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा, “हजारों वर्षों से वृक्षों की पूजा भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने भी सिद्ध किया था कि वृक्षों में जान होती है। इसलिए इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

सांसद बोले – आने वाली पीढ़ी के लिए लगाएं ज्यादा से ज्यादा पेड़

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में शुद्ध ऑक्सीजन और अच्छा वातावरण पेड़ों की भरमार के कारण ही था। उन्होंने कहा, “पेड़ कम होने से मौसम चक्र प्रभावित हुआ है, अतः हमें भविष्य की पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

विधायक, जिलाधिकारी और एस पी सहित अन्य अधिकारियों ने भी लिया भाग

कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ पुष्प कुमार, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, उपप्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी सहित अन्य कई अधिकारियों की उपस्थिति में फरीदाबाद (खेसरहा) में 7,000 पौधों का रोपण किया गया।

जेल परिसर में भी हुआ पौधरोपण

जिला कारागार में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं जेल अधीक्षक सचिन वर्मा की मौजूदगी में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाया गया।

बढ़नी ब्लॉक के घरुवार में भी हुआ सामूहिक पौधरोपण

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी एवं बीडीओ अनिशि मणि त्रिपाठी की अगुवाई में घरुवार ग्राम पंचायत में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घरुवार के पास हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधेश्याम शर्मा, एपीओ शाहिद सिराज, ग्राम सचिव अनूप रावत, रोजगार सेवक नरसिंह यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय घरुवार में सचिव अनूप रावत, प्रधानाध्यापक शैलेश उपाध्याय तथा शिक्षिका रीता आर्या, प्रीति निषाद, शैल यादव, राम लौटन, रामबरन, बिंदुलाल आदि ने पौधरोपण किया।

ग्राम मधवानगर, डढउल एवं अन्य गांवों में सोनी, पुष्पा, उम्मे कुलकुम, वृंदावती, फ़हमीदा खातून, हरिनारायण राजपूत, अरुणिमा चौधरी सहित ग्रामीणजनों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।