जागरूकता रैली – हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” के संकल्प के साथ गूंजा बर्डपुर नम्बर 10

रिपोर्ट: असदुल्लाह सिद्दीकी
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर।
विकास क्षेत्र बर्डपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया में बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत “स्कूल चलो अभियान, विशेष नामांकन पखवाड़ा एवं संचारी रोग नियंत्रण” विषय पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री मास्टर कलीमुल्लाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बच्चों ने “शिक्षा है अधिकार हमारा”, “हर घर में किरण जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा” जैसे नारे लगाते हुए मधुबेनिया व भदवल कल्यानपुर गांवों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए मास्टर कलीमुल्लाह ने कहा, “शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। सरकार बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, ड्रेस, जूते-मोजे, बैग, मध्यान्ह भोजन, दूध, फल, खेलकूद सामग्री और स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध करा रही है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में जरूर नामांकन कराएं।”

रैली के आयोजन में शिक्षक संकुल शमशुल हक़, प्रधानाध्यापक सेराज अहमद, कामिनी गुप्ता, बैतुल्लाह, केशव मणि मिश्र, संजय कुमार, दीक्षा राय, मनीषा वर्मा, संजय राव, विजय लक्ष्मी, शारदा श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, सारिका श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव आदि की सक्रिय भूमिका रही।