20 अगस्त को सपा का बड़ा आंदोलन, कलक्ट्रेट घेराव की बनी रणनीति

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी 20 अगस्त को कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों और कमजोर वर्गों के उत्पीड़न के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने जा रही है। गुरुवार को हुई बैठक में रणनीति तय करते हुए प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट घेराव का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव व प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न चरम पर है, जबकि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उन्माद फैला रही है। उन्होंने सपाइयों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में कमरुज्जमा खान, मोहम्मद हारून, जेपी यादव, चंद्रभान पहलवान, जमील सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे।