📅 Published on: August 14, 2025
Nizam ansari
चिल्हिया/शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरे उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हिया और पकड़ी मंडल में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
चिल्हिया मंडल में चौराहे से मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में यात्रा शुरू हुई, जबकि पकड़ी मंडल में मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में छतहरी से पकड़ी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में चिल्हिया, कटया, गौहनिया, परसिया, छतहरी, नकथर होते हुए पकड़ी चौराहे तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने जन-जन में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो उठा। सभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा—
“तिरंगा भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी ‘लाल बाबा’, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरी, धनंजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक पद्माकर शुक्ला, मनोज सिंह, बृजेंद्र मनोज सिंह, राधे बाबा, सतीश सिंह, मिथुन चौहान, गोविंद चौहान, पहलवान बाबा नीरज सिंह, मुन्ना गौण, हरीश, अनिल अग्रहरी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, नर्वदेश्वर मणि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।