📅 Published on: August 15, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर देश भर में हो रही वोट चोरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में हाइडिल तिराहा से
” वोट चोर गद्दी छोड़ ” मशाल यात्रा निकाली। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्धार्थ चौक पर पहुंच कर समाप्त कर दी गई। यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसी हाथों में मशाल और कांग्रेस पार्टी का तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे और पूरे रास्ते भर ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को जो सबसे बड़ा अधिकार दिया है वह है वोट का अधिकार। छोटा बड़ा अमीर गरीब सबके वोट का मूल्य एक समान है। लेकिन वोट चोरी करके भाजपा और चुनाव आयोग जनता से वोट का अधिकार छीन रहे हैं। लेकिन हम कांग्रेस पार्टी के लोग जनता के इस अधिकार पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के हर प्रहार का हम डटकर मुकाबला करेंगे। जनता का वोट चोरी नहीं होने देंगे। और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा ।
इस अवसर पर डा• नादिर सलाम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, बदरे आलम, जिल्ले ग़ालिब, कृष्ण बहादुर सिंह, पंकज चतुर्वेदी, रियाज़ मनिहार, रंजना मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, मोबीन ख़ान, प्रमोद कुमार, अश्विनी सिंह, इश्तियाक चौधरी, सुदामा प्रसाद, मैनुद्दीन प्रधान, होरी लाल श्रीवास्तव, शकील अहमद, रियाजउद्दीन राईनी, ओमप्रकाश दूबे, राजेश सिंह, हरि प्रसाद पासवान, कौलेश्वर पासवान, दयामति उर्फ गुड़िया, रुखमीना, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।