📅 Published on: August 17, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर आज़ादी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
विधायक विनय वर्मा ने सबसे पहले आदर्श टीचर्स कॉलोनी स्थित सेंट थॉमस स्कूल में बच्चों, शिक्षकों और नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर विधायक ने हिंदुस्तान अखबार की ओर से आयोजित ओलिंपियाड परीक्षा में सफल हुए सेंट थॉमस स्कूल के पांच बच्चों — पीयूष चौरसिया, बुशरा, पीयूष विश्वास, आदित्य जायसवाल व अरमान खान — को चेक, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सिनीपी करुणाकरन और प्रबंधक गिरीष कुमार पाणिक्कर भी उपस्थित रहे।
विधायक वर्मा ने इसके बाद कंपोजिट विद्यालय शोहरतगढ़ और शिवपति इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, रामविलास यादव, डॉ. हेमंत राज उपाध्याय, बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।