📅 Published on: August 23, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। विकास खंड खुनियॉवां के ग्राम पंचायत धौरहरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से 39 वर्षीय व्यापारी भालचंद्र उर्फ साहू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत धौरहरा मजप्रसादी खां बनरिजोत निवासी भालचंद्र यादव पुत्र रामतीर्थ यादव के रूप में हुई। वह फुलकी पानी का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि रोज़ की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी दुकान लेकर हथिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अहमदा गांव के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी प्रशासन को दी।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।