📅 Published on: September 29, 2025
पुलिस चौकी बढ़नी व थाना ढेबरुआ पर सुनवाई नही होने से नाराज़ महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मधवानगर गांव का बताया जा रहा मामला, गांव के एक युवक पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
गुरु जी कलम से
बढ़नी- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बढ़नी अंतर्गत ग्राम सभा मधवानगर निवासिनी लालमती पत्नी संतोष कुमार द्वारा लगभग दो कुंटल सरिया चोरी हो जाने एवं एक युवक पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बढ़नी व ढेबरुआ थाने पर लिखित शिकायती पत्र दी थी। महिला का आरोप है कि कहीं कोई सुनवाई ना होने से नाराज़ महिला ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला का कहना है कि वह अपना मकान बनवा रही थी। जिसके निर्माण के लिए लगभग दो कुंटल लोहे की सरिया छत की ढलाई के लिए खरीद कर घर के पास रखी हुई थी, जिसे 22 सितंबर की बीती रात चोर उठा ले गये । जिसकी सूचना 112 नम्बर डायल कर दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि चौकी थाने पर जाकर लिखित शिकायत करो। महिला ने बताया कि खोज बीन के दौरान गांव निवासी मूरत यादव पुत्र सन्तराम जो हमको गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।
जिसकी लिखित घटना की सूचना थाना-मुकामी पर दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर वह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।