📅 Published on: September 30, 2025
हम सब मिलकर समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएँगे, गरीबों और किसानों के लिए संघर्ष करेंगे, और एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे- विधायक सैय्यदा खातून
Nizam Ansari
सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी अमरसिंह द्वारा तीन दिन पहले समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव की उपस्थिति एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष विधिवत रूप से शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार अपने गृह जनपद में कदम रखा, जहाँ उनका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।
सपा में उनके शामिल होने को आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इदरीस राईनी ने कहा
पूर्व विधायक चौधरी अमरसिंह जी का आना, सपा की ज़मीनी ताक़त को दिखाता है। उनके जुड़ने से अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों समुदायों में उत्साह आया है।
हम सब मिलकर क्षेत्र में पार्टी का परचम लहराएँगे, यह मेरा विश्वास है, हर कार्यकर्ता और हर नेता अब एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए तैयार है।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद, चौधरी अमरसिंह के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके काफिले का विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही, प्रमुख चौराहों को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजा दिया गया था।
समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। अमरसिंह ने जगह-जगह रुककर जनता और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हैं और क्षेत्र की जनता के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
स पा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा आज चौधरी अमरसिंह जी के आने से पार्टी को नई शक्ति मिली है। उनका पुराना अनुभव, और जनहित का संकल्प, अब समाजवादी विचारधारा से जुड़ा है। विधानसभा क्षेत्र में साइकिल की रफ्तार और तेज़ होगी, यह मेरा विश्वास है।
इस मौके पर सपा के स्थानीय नेताओं ने चौधरी अमरसिंह के पार्टी में शामिल होने को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और जनाधार से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।