बाणगंगा नदी में बड़ा हादसा: पांच बच्चे बहे, एक की मौत; रेस्क्यू जारी

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव के निकट बाणगंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चों के बह जाने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (दिनांक) को ये पांच बच्चे इमलिया गांव के पास बाणगंगा नदी में लगभग दस बजे नहाने गए थे, जहाँ अचानक पानी का बहाव तेज होने या गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनमें से चार बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

​हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूब गई एक लड़की अंजनी की तलाश के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घाट पर सैकड़ों की भीड़ के बीच बचाव कार्य

नदी की तेज धारा में बहे पांच बच्चों में से अंजनी पुत्री राजेश गोस्वामी उमर 14 वर्ष नाम की लड़की डूब गई । अंजनी पानी दो बहनों सुमन , रजनी और गांव की अन्य लड़कियों के साथ नदी में नहा रही थी नदी की तेज बहाव के बाद गहरे पानी में डूबने लगी हो हल्ला सुनकर 12वर्षीय बच्चा विकास ,अनिरुद्ध यादव 14 वर्ष और रंजीत चाचा ने डूब रही बच्चियों को अथक प्रयास के बाद बचाया।
समाचार लिखे जाने तक एस डी आर एफ की टीम अंजनी को ढूंढने के लिए प्रयास कर रही थी।