📅 Published on: October 1, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के दवा व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 में की गई दर कटौती के बावजूद छोटे व्यापारियों को हो रही आर्थिक दिक्कतों को लेकर आवाज उठाई है।
दवा विक्रेता समिति जिलाध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजकर राहत प्रक्रियाओं की मांग की है।
पुराने स्टॉक और जीएसटी क्रेडिट की दिक्कत
व्यापारियों का कहना है कि पहले उच्च दर पर खरीदे गए दवाओं का पुराना स्टॉक अब कम दरों पर बेचना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अधिकतर छोटे व्यापारी GST में पंजीकृत नहीं हैं और कंपोजिशन डीलर हैं, जिससे उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिल पा रहा। मार्जिन और खास समस्या दवाओं पर लाभांश (मार्जिन) पहले ही एनपीपीए द्वारा नियंत्रित था। उच्च दरों पर खरीदे गए पुराने स्टॉक के लिए विशेष राहत तंत्र की मांग की गई है।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।