हबीब खान अपने समर्थकों के साथ इरफान सोलंकी और उनके भाई के रिहाई के मौके पर पहुंचे कोर्ट का किया धन्यवाद

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर बलरामपुर विधायक इरफान सोलंकी की जेल से रिहाई होने पर उनके समर्थकों और चाहने वालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कानपुर विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा हो गए हैं। उन पर और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गैंगस्टर सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

सभी मुकदमों में इरफान सोलंकी और रिजवान दोनों को जमानत मिल गई है। कानपुर जेल से रिजवान सोलंकी की रिहाई हुई । और महाराजगंज जेल से इरफान सोलंकी की रिहाई हुई।

इस रिहाई के मौके पर नसीम सोलंकी उतरौला विधानसभा से पूर्व समाजवादी प्रत्याशी हसीब खान ,अरशद सोलंकी, फरहान सोलंकी, कांग्रेस नेत्री सुहाना उर्फ लखनऊ क्वीन, बलरामपुर समाजवादी पार्टी जिला सचिव फिरोज खान, अनवर खान, किफ्लतैन सिद्दीकी उर्फ इमरान, मुगल सरैय्या जमील अहमद, बिलाल सिद्दीकी तथा हजारों समाजवादी समर्थक मौजूद रहे।

समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दी। आपको बता दें कि पिछले दिनों सपा नेता आज़म खान को भी सभी मामलों में जमानत मिल गई है और सीतापुर जेल से रहा हो गए हैं। इस समय समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा ही खुशियों का समय है ।

समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं को जमानत मिल गई समाजवादी पार्टी नेता हसीब खान ने कहा कि दशहरे के इस मौके पर न्यायालय का फैसला आना और सभी मामलों में दोनों नेताओं को जमानत मिलना यह दर्शाता है।” सत्य की असत्य पर जीत “है और सभी ने न्यायपालिका का धन्यवाद किया।