जोगिया: पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
📅 Published on: October 5, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के तनजवा गांव के मोड़ पर शनिवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चारों घायलों को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंजेश (19) पुत्र स्व. राम कुमार की मौत हो गई। मंजेश, लोटन कोतवाली क्षेत्र के बनियाडीह गांव का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के जीतपुर बजहा गांव निवासी सत्यम (17), लोटन कोतवाली क्षेत्र के बनियाडीह निवासी सन्नी (30), कल्लू (24) और मंजेश (19) एक ही बाइक पर सवार होकर बांसी की ओर जा रहे थे। सिद्धार्थनगर-बांसी मार्ग पर तनजवा मोड़ पर पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई।
सूचना मिलते ही सिपाही प्रदीप उपाध्याय और राजाराम मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस आने में देरी होने पर पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां मंजेश ने दम तोड़ दिया। सन्नी और कल्लू की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि सत्यम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य बातें:
दुर्घटना स्थल: जोगिया कोतवाली क्षेत्र, तनजवा गांव का मोड़।
समय: शनिवार दोपहर।
दुर्घटना: पिकअप और बाइक की आमने-सामने की टक्कर।
मृतक: मंजेश (19), निवासी बनियाडीह, लोटन।
गंभीर घायल: सन्नी (30) और कल्लू (24)।
मामूली घायल: सत्यम (17)।
कार्रवाई: पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया, आगे की कार्रवाई जारी।


