📅 Published on: October 5, 2025
बड़ी बड़ी डींगे हांकने वाली आत्मनिर्भर भारत का ढोल पीटने वाली भारतीय जनता पार्टी के सरकारें 11 सालों में किसानों को यूरिया नहीं दे पाईं।
Kapilvastupost
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने उत्तर प्रदेश में यूरिया और डाई खाद की कालाबाजारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि खाद का कालाबाजारी “भाजपा नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल रहा है” और यह “जन विरोधी नीतियों का प्रमाण” है।
उग्रसेन सिंह ने यह हमला शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पी डी ए चौपाल में एक पंचायत को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में दिन-दहाड़े लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं।
भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना आवश्यक
सपा नेता ने जोर देकर कहा कि इस किसान विरोधी, यूरिया चोर भाजपा सरकार को जनता के संकल्प से उखाड़ फेंकना आवश्यक है।
2027 विधानसभा चुनाव: ‘देश और संविधान बचाने का चुनाव’
उग्रसेन सिंह ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देश और संविधान को बचाने का चुनाव बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।
महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, जबकि भाजपा के एजेंडे में रोजगार का विषय बिल्कुल नहीं है।
उन्होंने कहा कि छद्म राष्ट्रवाद के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है।
भाजपा की विभाजनकारी नीतियां हमारे देश के लिए घातक साबित हो चुकी हैं।
सिंह ने कहा कि नौजवान, किसान और पिछड़ा व दलित समुदाय अब समाजवादी पार्टी के झंडे तले एकजुट होकर, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रहे हैं।
संगठनात्मक गतिविधियां
आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है, और प्रदेश की जनता पीडीए की महानता में अखिलेश यादव की उम्मीदों की आशा भर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामू यादव और संचालन लवकुश सैनी ने किया। इस अवसर पर विश्वम्भर यादव, हरीनारायण यादव, पप्पू यादव, गुड्डू सिंह, विष्णु तोमर, बदरु लवकुश सैनी सहित कई समाजवादी साथी मौजूद रहे।